IND vs BAN: “एक वो था जो 6/4 लेकर मैच पलट देता था” बांग्लादेश से मिली हार के बाद फैंस को आई स्टुअर्ट बिन्नी की याद
भारत का बांग्लादेश दौरा (India Tour of Bangladesh) बीते रविवार 04 दिसंबर से शुरू हो गया है, पहला वनडे मुकाबला शेर ए बांगला नेशनल स्टेडियम (Sher-E-Bangla National Cricket) में सुबह 11;30 बजे से खेला गया। जिसमे मेज़बान बांग्लादेश की टीम ने भारत को 1 विकेट से करारी हार दी।
भारत को मिली शिकस्त के बाद कई फैंस ने भारत के प्रदर्शन पर काफी निराशा जताई और भारतीय फैंस ने अपने कुछ पुराने खिलाड़ियों को याद किया, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए यादगार प्रदर्शन किए थे।
Laut aao Stuart Binny.
— Timothy Clifford (@Tim_Clif) December 4, 2022
हार के बाद फैंस को आई स्टुअर्ट बिन्नी की याद
इसमें सबसे ज्यादा भारतीय फैंस ने स्टूअर्ट बिन्नी को याद किया। जिनको लेकर ट्विटर पर फनी अंदाज में कुछ लोगों ने स्टूअर्ट बिन्नी को टैग करते हुए लिखा है कि लौट आओ स्टुअर्ट बिन्नी अब मजाक नहीं है। तो वहीं भारतीय टीम के गेंदबाजों के हालिया प्रदर्शन को लेकर कहा कि भारतीय टीम को इस संकट से केवल स्टुअर्ट बिन्नी ही बचा सकते हैं, लेकिन ऐसा क्या हुआ कि अचानक से आज भारतीय क्रिकेट फैंस ने स्टूअर्ट बिन्नी को याद किया।
इसका जवाब छुपा है, भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए साल 2014 के एकदिवसीय मैच में। जहां भारतीय टीम महज 105 रन पर ऑल आउट हो गई थी। उस मैच में बांग्लादेश की टीम इस छोटे टोटल को भी हासिल नहीं कर सकी और महज 58 रन पर ऑल आउट हो गई।
Missed this LEGEND today 😭🥺
Laut aao Stuart Binny Sahab 🤌🏽#INDvsBangladesh | #StuartBinny | #CricketTwitter | #INDvsBAN | #BANvIND pic.twitter.com/f9swGqFKfq— Paritosh Kumar 🏏 (@ParitoshK_2016) December 4, 2022
वह मैच भारतीय टीम ने 43 रनों से जीत गई। भारत की इस जीत में स्टुअर्ट बिन्नी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने मैच में महज 5 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे। उनके इस यादगार प्रदर्शन के कारण ही आज भारतीय बैंक ने एक बार फिर उन्हें याद किया।